उत्तर प्रदेश

Meerut News: आरक्षी राहुल व आरक्षी संदीप नागर का अवैध उगाही का खेल, विभागीय कार्यवाही के आदेश

Meerut News:  दो पुलिसकर्मियों को पशुओं से भरे ट्रकों से उगाही करना मंहगा पड़ गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए दोंनो पुलिसकर्मियों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कप्तान की इस कार्रवाई के बाद गैरहाजिर चल रहे पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है।

मेरठ पुलिस में आरक्षी राहुल व आरक्षी संदीप नागर आदि के द्वारा हाईवे पर सड़क के किनारे अपनी कारें लगाकर पशुंओं से भरे ट्रक रूकवाकर चालक को धमकाकर अवैध उगाही का कार्य अपने संरक्षण में करने के सम्बन्ध में शिकायत मिलने पर इनके विरूद् थाना टीपीनगर मेरठ पर अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त तत्काल प्रभाव से आरक्षी राहुल व आरक्षी संदीप नागर थाना टीपीनगर मेरठ निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गये हैं।

यहां बता दें कि अभी हाल ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सरूरपुर थाने के करनावल निवासी कुख्यात उधम सिंह को कोर्ट से जमानत दिलाने में दरोगा सुभाष चंद्र की बड़ी लापरवाही सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया था। वहीं, गैरहाजिर चल रहे सिपाही के खिलाफ भी बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मेरठ में आते ही लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त तेवर अपना रखे हैं। जिसमें एसएससी के साफ निर्देश हैं कि पुलिस कर्मियों की शिकायत व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर कार्रवाई होगी।

एसएससी भ्रष्टाचार के खिलाफ भी सख्त तेवर अपनाए हुए हैं। इससे पहले एसएसपी ने शहर और देहात के थानों में मठाधीशी करने वाले 75 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए थे। पिछले तीन माह में सौ से अधिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 4 =