उत्तर प्रदेश

Meerut News: मउखास-भगवानपुर गांव के पास दूधिया की चाकू से गोदकर हत्या

Meerut News: मउखास-भगवानपुर गांव के पास एक युवक की  चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना मुंडाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाते समय तक हमलावरों व घटना के कारणों का पता नही चल सका है।

घटनास्थल इलाके की पुलिस के अनुसार आज सुबह मेरठ गढ़ रोड पर सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शरीर पर चाकुओं के गहरे जख्म के निशान थे। मृतक युवक की शिनाख्त सतपाल उर्फ कलवा (25) पुत्र रामकिशन निवासी गांव नगलामल के रुप में हुई है।

घटना के समय सतपाल दूध लेने के लिए बाइक पर ड्रम लादकर पास के गांव भगवानपुर चट्टावन जा रहा था। जैसे ही मउखास-भगवानपुर के बीच पहुंचा तभी हमलावरों ने उसे रोक लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी और मेरठ गढ़ रोड पर सड़क किनारे शव फेक कर फरार हो गए।

थाना मंुडाली पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में हमलावर व हत्या की वजह मालूम नही हो सकी है। मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला है कि मृतक की किसी से कोई रंजिश नही थी। अलबत्ता,कुछ दिन पूर्व भी सिसौली गांव के कुछ युवकों की मृतक के साथी के साथ मारपीट की थी।

उन्हें शक है कि उन्हीं लोगों ने सतपाल की हत्या की है। हालांकि अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही दी गई है। पुलिस का कहना है कि वह सभी बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस ने क्षेत्र के कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − nineteen =