उत्तर प्रदेश

Meerut News: बेटी को गन पॉइंट पर लेकर दारोगा ने महिला से किया दुष्कर्म

Meerut News:  स्कूटी चोरी की शिकायत लिखवाने पहुंची ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी करीब 34 वर्षीय महिला को पुलिस का एक दरोगा जब अपने प्रेमजाल में नहीं फांस सका तो उसने महिला की बेटी को गन पॉइंट पर लेकर महिला से दुष्कर्म  किया और उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर दारोगा ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। इस संबंध में कथित पीड़ित महिला द्वारा आज एसएसपी मेरठ को एक तहरीर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता के मुताबिक करीब तीन साल पहले उसकी महिला मित्र की स्कूटी चोरी हो गई थी। वह अपनी महिला मित्र के साथ स्कूटी चोरी की रिपोर्ट लिखवाने चौकी पर गई थी। आरोप है कि पहले तो दारोगा द्वारा महिला को अपने प्रेमजाल में फांसने की कोशिश की गई।

लेकिन जब वह अपने इस प्रयास में सफल नही हो सका तो दारोगा घटना के दिन विवाहिता को अकेला पाकर जबरन उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसने विवाहिता की बेटी के सिर पर पिस्टल रख दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।.

महिला का आरोप है कि दरोगा पिछले कई दिनों से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता से शारीरिक संबंध बना रहा है। एक सप्ताह पहले विवाहिता ने दारोगा के साथ जाने से मना कर दिया। आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए। उसके पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।

आज कथित पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। एसएसपी पीआरओं का कहना है कि वर्तमान में आरोपित दारोगा की तैनाती देहात क्षेत्र में है। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 19 =