Meerut News: उज्जवल गार्डन इलाके में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, फरार पति की तलाश
Meerut News: थाना लिसाड़ी गेट के उज्जवल गार्डन इलाके की है जहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। लाश को मकान में बंद करके और मुख्य गेट का ताला लगाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फरार पति की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मृतका का नाम गुलिस्ता (45) निवासी उज्जवल गार्डन 30 फुटा रोड थाना लिसाड़ीगेट है। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप गुलिस्ता के पति शराफत पर लगाया है। आरोप है कि उसने गुलिस्ता की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पत्नी के शव को मकान में बंदकर बाहर से ताला लगाकर चला गया।
शराफत की पहली पत्नी की दस साल पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से शराफत के चार बच्चे हैं। जो पास ही एक किराए के मकान में रहते हैं। वहीं दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। स्वजन ने बताया कि मकान गुलिस्ता के नाम था। कुछ दिन पहले शराफत ने क्षेत्र के रहने वाले सिराजुद्दीन को इसे बेच दिया था।
इसको लेकर दोनों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल शराफत फरार है ,जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्र: गंगनहर में कूदकर आत्महत्या
थाना रोहटा क्षेत्र में आज दोपहर एक महिला गंग नहर में कूद गई। आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 45 वर्ष बताई गई है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं।
किसी बात को लेकर महिला की अपनी सास के साथ कहासुनी हुई थी। घरेलु कलह के बाद महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

