उत्तर प्रदेश

Meerut News: खरखौदा में गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया पत्नी को

Meerut News: खरखौदा कस्बे  में एक युवक ने सुबह मामूली विवाद को लेकर अपनी पत्नी को धारदार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी पति ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पत्नी पूनम (28) आठ माह की गर्भवती भी थी। पूनम के दो बच्चे बबलू (5) व बेटी रूबी (3) भी हत्या के समय मौके पर ही थी।जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर हुई इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार हमलावर युवक का नाम विनोद कुमार (35) है। हमलावर युवक विनोद कुमार मां जय देवी पत्नी पूनम और दो बच्चे बबलू 6 वर्ष और बेटी वंदना चार वर्ष के साथ खरखौदा कस्बे के तिहाई मोहल्ले में रह रहा था।

बताया जाता है कि कुछ दिनों से विनोद कुमार का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।आज सुबह विवाद इतना बढ़ा कि उसने अपनी पत्नी पूनम पर दरांती से हमला कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी (खरखौदा) आरएन सिंह ने बताया कि आरोपी हमलावर के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। हमलावर की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।

हमलावर द्वारा पत्नी की गर्दन, हाथ व सिर पर व शरीर के अन्य हिस्सों पर तब तक वार किये गये जब तक कि उसकी मौत नही हो गई। यह भी बताया जा रहा है कि घटना के समय मौके पर मौजूद हमलावर के चचेरे भाई ने उसे रोकने का प्रयास भी किया लेकिन हमलावर पर तो मानों खून सवार था। उसने उसे घक्का देकर अलग कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 13 =