उत्तर प्रदेश

मेरठः सैलून मालिक ने महिला से की छेड़छाड़, हिंदू संगठनों ने आरोपी को पीटा, वीडियो वायरल

मेरठ। जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सैलून मालिक द्वारा एक महिला से छेड़छाड़ के बाद बवाल मचा हुआ है। दो दिन पहले हुई घटना के बाद जहां महिला के समर्थन में आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सैलून मालिक और उसके कर्मचारी की पिटाई कर डाली।

वहीं संप्रदाय विशेष के आरोपी को रुद्राक्ष की माला पहने देख उसके साथ जमकर अभद्रता भी की। दोनों ही घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस मामले में जहां सैलून मालिक के समर्थन में उतरते हुए प्रगतिशील समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं एसपी सिटी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल मामला कंकरखेड़ा क्षेत्र के सदनपुरी इलाके का है। बताया जाता है यहां तालिब नाम के युवक का सैलून है। दो दिन पहले क्षेत्र की रहने वाली एक युवती सैलून में आई थी।

जहां युवती ने तालिब पर खुद के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मौके पर पुलिस बुला ली। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मगर कुछ देर बाद ही युवती के समर्थन में सैलून पर पहुंचे हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने तालिब और उसके एक कर्मचारी की पिटाई कर डाली।

इस दौरान संप्रदाय विशेष के एक आरोपी को रुद्राक्ष की माला पहने देख तथाकथित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को आड़े हाथ लिया।

इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ जमकर अभद्रता भी की। उधर इस मामले में प्रगतिशील समाज पार्टी के नेता शैंकी वर्मा सैलून मालिक को साथ लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और आरोपियों पर मॉब लीचिंग और लूटपाट जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =