Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सिसौली: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, डीएम-एसएसपी भी पहुंचे, फोर्स तैनात, हंगामा जारी

जनपद के कस्बा सिसौली निवासी किसान ओमपाल ने गुरुवार को खेतों में पेड से लटककर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों का कहना था कि ओमपाल का काफी गन्ना अब तक खेतों में खडा था, जिसके कारण दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली।

इस मामले में कई घंटे तक हंगामा चलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिजनों की मांग के आधार पर मिल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने, गांव में तौल केंद्र फिर से चालू कराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए थे।

आज सुबह ग्रामीणों ने मृतक ओमपाल का शव कस्बे में ही नाले के निकट रखकर फिर से धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। उनका आरोप था कि मिल अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने में आनाकानी की जा रही है। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए है। कस्बे में माहौल अभी अशांत है।

जनपद के कस्बा सिसौली निवासी किसान ओमपाल ने गुरुवार को खेतों में पेड से लटककर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों का कहना था कि ओमपाल का काफी गन्ना अब तक खेतों में खडा था, जिसके कारण दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली।

Posted by News & Feature Network: Regional News on Friday, June 5, 2020

इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान, बुढाना विधायक उमेश मलिक, रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान भी किसानों के बीच सिसौली पहुंचे। किसानों में डीएम के उस ब्यान से भी असंतोष बढता दिखाई दिया

जिसमें आत्महत्या की वजह गन्ना नहीं बल्कि जमीनी विवाद होना बताई गई है। जिलाधिकारी ने आज जारी वीडियो में कहा था कि प्राथमिक जांच में यह सामने आ रहा है कि किसान ओमपाल की आत्महत्या की वजह गन्ना नहीं बल्कि जमीनी विवाद है।

हंगामा बढने की सूचना पाकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी प्रशासनिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ सिसौली पहुंचे। मौके पर भारी फोर्स भी तैनात है।

एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र सिंह ने बीती रात मीडिया को बताया था कि किसान द्वारा खेत में खड़े गन्ने को लेकर मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाए जाने की बात सामने आई है।

मामले की जांच कराई जाएगी। परिजन यदि मिल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की संस्तुति भी की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 11 =