Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिलदेव से मिलकर लॉकडाउन के कारण स्कूल फीस माफी की मांग की

मुजफ्फरनगर। अभिभावको ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल से मिलकर सौपे गए ज्ञापन मे लॉकडाउन के कारण स्कूल की फीस माफी की मांग की।
मध्यमवर्गीय अभिभावको ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पहुंच कर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि कोविड-19 के विरूद्ध लडाई लडते हुए लगातार उनके द्वारा जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उनका पालन किया जा रहा है। उसका पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है। जिस कारण सभी मध्यमवर्गीय परिवार के व्यापार एवं कामकाज 22 मार्च 2020 से पूर्णतः बन्द होने के कारण घरेलू खर्च भी मुश्किल से चल रहा है।

राशन पानी की एक व्यवस्था भी एक बडी चुनोती बन गया है। क्योंकि आमदनी के साधन भी बन्द हैं मध्यमवर्गीय परिवार तो किसी से सहायता भी नही मांग सकता।

लॉक डाउन मे मध्यमवर्गीय परिवार सबसे ज्यादा परेशान है। ना तो वे गरीब की तरह मदद मांग सकते हैं और ना ही उनके पास अमीरो की तरह पैसा है और ना ही कोई उनकी मदद के लिए आगे आता है।

अतः समाज व देशहित में मध्यम वर्गीय नागरिको का ध्यान रखते हुए स्कूलों की फीस माफ करायी जाए। क्योकि स्कूलो की ओर से अभिभावको के पास निरन्तर फीस जमा कराने के लिए सूचना आ रही है।

जबकि अभिभावक आज के समय मे दाल-रोटी-दवाई आदि संकट से परेशान है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अभिभावको को इस सम्बन्ध मे मदद का आश्वासन दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =