खेल जगत

Ranchi पहुंची मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की ट्राॅफी

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जमशेदपुर के बाद रविवार को झारखंड की राजधानी Ranchi पहुंच गयी है. यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस ट्रॉफी का अनावरण किया है.

इस मौके पर उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्रॉफी को देश के कई राज्यों के कई शहरों में ले जाया जा रहा है, जहां खेल प्रेमी और आम जनता इसको देख रहे हैं. हॉकी इंडिया की इस पहल से विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के प्रति एक माहौल तैयार होगा. उन्होंने इस आयोजन के लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी.

भुवनेश्वर और राउरकेला (ओड़िशा) में आगामी 13 जनवरी, 2023 से मेंस हॉकी वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है. इससे पहले ट्रॉफी अपने देशव्यापी दौरे पर है. ट्रॉफी के जमशेदपुर पहुंचने पर टाटा खेल विभाग के मुकुल चौधरी ने बताया कि विश्वकप के लिए पूरे देश में वातावरण तैयार किया जा रहा है. टाटा खेल विभाग की ओर से इसका जोरदार स्वागत किया गया.

मेजबान भारत पुरुष विश्वकप हॉकी में अपना शुरुआती मैच प्रतियोगिता के पहले दिन 13 जनवरी को अपने से कम रैंकिंग के स्पेन के खिलाफ राउरकेला में खेलेगा.

हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इतिहास 51 साल पुराना है. इस ट्रॉफी का निर्माण पाकिस्तान में किया गया था. 27 मार्च, 1971 में पाकिस्तानी आर्मी के बशीर मोजिद ने ट्रॉफी का डिजाइन ब्रुसेल (बेल्जियम) में तैयार किया था.

इस ट्रॉफी में तीन अलग-अलग धातु हैं. ऊपर का हिस्सा सोना, बीच का हिस्सा सिल्वर और नीचे का हिस्सा आइवरी से बना है.  1971 में पहली बार हॉकी विश्वकप का आयोजन स्पेन में किया गया था. इसमें 10 टीमों ने भाग लिया था.  पाकिस्तान ने मेजबान स्पेन को 1-0 से हराकर पहला हॉकी विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. भारत को तीसरा स्थान मिला था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =