उत्तर प्रदेश

शारदा सहायक नहर के पुल के पास अधेड़ की गोली मारकर हत्या

ऊंचाहार रायबरेली में सरेशाम एक युवक ने अपने ही गांव के अधेड़ को गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को सीएचसी ले गयी लेकिन डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शाव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 घटना बुधवार की शाम को ऊंचाहार सलोन मार्ग स्थित मनीराम पुर गांव के शारदा सहायक नहर के पुल के पास हुई है। एनटीपीसी पुलिस चौकी क्षेत्र का यह स्थल बहुत ही संवेदनशील है। यहां पर चौकी पुलिस के साथ डायल 112 की भी जीप तैनात रहती है।

बुधवार की शाम को पास के गांव महावीर का पुरवा निवासी शंभू यादव 50 एक पान की दुकान पर बैठकर टीवी देख रहे थे। तभी अचानक उनके गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसने तमंचा निकालकर शंभू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक घटी इस घटना से वहां पर भगदड़ मच गई। और आसपास के सारे दुकानदार अपनी दुकानों में छिप गए।

घटना को अंजाम देकर युवक बड़े आराम से मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी इंचार्ज उस समय इसी पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे किन्तु गोलीकांड की आवाज सुनते ही वह भी मौके से दूर भाग गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस शंभू यादव को सीएचसी लाई। जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =