उत्तर प्रदेश

Agra News: चोर बोलने पर 9 साल के बच्चे की अपहरण कर हत्या

Agra News: 23 जनवरी से लापता 9 साल के कुलदीप को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हजूपूरा के जंगलों से 9 साल के मासूम कुलदीप का शव बरामद लिया है ।

चोर बोलने पर 9 साल के बच्चे की अपहरण कर हत्या की. आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से खोदकर निकाला गया शव। एक आरोपी को चोर कहकर बुलाता था बच्चा। परिजनों से मांगी जा रही थी फिरौती। आगरा (Agra) के इरादतनगर थाना क्षेत्र का मामला।

आरोपियों के कबूलनामे के बाद पुलिस टीम आरोपियों को जंगल मे उस जगह पर लेकर पहुँची, जहाँ आरोपियों ने कुलदीप का शव हत्या करने के बाद गाड़ रखा था। पुलिस टीम ने मिट्टी हटाकर बच्चे कुलदीप के शव को बाहर निकाला।

एक आरोपी ने 2 साल पहले की थी बच्चे के घर मे चोरी, अब बच्चा आरोपी को चोर बोलकर चिढ़ाता था। वारदात का मुख्य आरोपी आशू को माना जा रहा है। बताया जा रहा है 2 साल पहले कुलदीप के घर मे आरोपी आशू ने चोरी की थी। मामले में समझौता हो गया। आशू अपने मामा के घर रहने चला गया। आशू जब वापस गाँव लौटा तो 9 साल का कुलदीप उसे चोर , चोर कहकर पुकारने लगा। आरोपी आशू ने बच्चे को कई बार डांटा भी था।

23 जनवरी को वारदात के दिन कुलदीप खारी नदी के पास खेल रहा था। तभी आशू , कन्हैया और मुकेश कुलदीप को बहलाफुसला कर जंगल मे ले गए और गला दबाकर कुलदीप की हत्या कर दी। कुलदीप की लाश को जंगल मे गाड़ने के बाद तीनो आरोपी कुलदीप के पिता करुआ से फिरौती वसूलना चाहते थे । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुकेश की बहन के दहेज हत्या मामले में कुलदीप के पिता ने करवाया था समझौता।

वारदात में शामिल आरोपी मुकेश और आशू रिश्तेदार हैं। मुकेश की दो बहनें मथुरा में ब्याही है। मुकेश की एक बहन की मौत के मामले में ससुराली जनो से फैसला कुलदीप के पिता ने कराया था ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =