उत्तर प्रदेश

Banda News:  गाली-गलौज से परेशान होकर दोस्त की गला घोंट कर हत्या

Banda News  गाली-गलौज से परेशान होकर युवक ने पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त की गला घोंट कर हत्या कर दी और फिर इसे हादसे की शक्ल देने के लिए शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया था. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की तो हत्या का राज उजागर हुआ.

पुलिस के मुताबिक, उनकी जांच-पड़ताल में पता चला कि आरोपी ने रोज़-रोज़ के गाली-गलौज से परेशान होकर के हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. मामला बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव का है, जहां पर चार दिन पहले एक युवक का पुलिया के नीचे शव मिला था. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई थी.

तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक मोतीलाल आए दिन अरविंद की दादी को लेकर गाली-गलौज किया करता था. इसका अरविंद ने कई बार विरोध भी किया. मृतक मोतीलाल के घर जाकर उसने शिकायत भी की, लेकिन मोतीलाल हरकतों से बाज नहीं आया.

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और बताया है कि उसने मोतीलाल को खत्म करने की ठान ली थी. उसने साजिश रचते हुए मोतीलाल को अपने पास बुलाया और दोनों घूमने चले गए. इसी दौरान अरविंद ने मोतीलाल को जमकर शराब पिलाई और शराब के नशे में जब मोतीलाल धुत हो गया तो साफी से फंदा बनाकर मोतीलाल को मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस ने बताया कि अरविंद ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को पुलिया के पास फेंक दिया, जिससे यह हादसा जैसा लगे, लेकिन पुलिस ने इस मामले की जब जांच-पड़ताल की तो हत्या का केस खुलता चला गया. अब हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में है. अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने आरोपी को जेल भेजकर प्रेस वार्ता करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =