Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना को लेकर मंत्रियों ने की डीएम के साथ बैठक, दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। विकास भवन स्थित सभागार में आज जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ रहे कोरोनावायरस की संख्या को गंभीरता को लेकर आज केंद्रीय मंत्री व सांसद संजीव बालियान व यूपी सरकार के कद्दावर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ बैठक की।

बैठक में प्रसासनिक अधिकारियों व चिककित्सा अधिकारियों से कोरोना को लेकर चर्चा हुई और दोनों मंत्रियों ने प्रशासन को सुझाव लिए ओर दिए और कहा कि कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा मिले और मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में बेड़ो की संख्या बढ़ाई जाए

अब बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है इसलिए अब ऑक्सीजन की दिक्कत भी नहीं रहेगी जिसको भी ऑक्सीजन की जरूरत हो तुरंत ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाए

वही मंत्रियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से पूरा फीड बेक लिया

सभागार में बैठक में केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान यूपी सरकार के कद्दावर मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊँटवाल खतौली विधायक विक्रम सैनी जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे सीडीओ आलोक यादव सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह सीएमओ महावीर सिंह फौजदार सहित प्रशासनिक अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =