Mirzapur News: जमीन बेचने को लेकर हुये विवाद में कलयुगी बेटे ने लाठियों से पीटकर पिता की हत्या की
Mirzapur News: मड़ीहान थाना क्षेत्र के गढ़वा चिकसी गांव में शनिवार को रात जमीन बेचने को लेकर हुये विवाद में कलयुगी बेटे ने लाठियों से पीटकर पिता की हत्या कर दी।बताया जाता है कि मृतक भगवान उम्र 78 वर्ष अपने बेटे के नाम एक वर्ष पूर्व ट्रैक्टर खरीदा था जिसका कुछ पैसा बाकी था जिसे जमा करने को लेकर मृतक के बेटे ने पिता के नाम बची जमीन को बेचकर बकाया पैसा जमा करने की बात कर रहा था।
वहीं मृतक पिता के चार पुत्र होने के कारण मृतक जमीन बेचने से मना कर रहा था जबकि आरोपी जमीन बेचने के लिए रविवार को दो लाख रुपये बयाना भी लेने वाला था। मृतक अपने घर पर था कि मृतक का बेटा और जमीन लेने वाला खरीदार लेकर घर पहुँचा और पिता से जमीन बेचने को कहने लगा लेकिन पिताने इंकार कर दिया
जिससे नाराज कलयुगी बेटे ने लाठी चला दी और पिता की मौके पर ही मौत हो गयी। आरोपी पिता (Aropi pita के शव की रात में ही दाह संस्कार की तैयारी कर रहा था कि सूचना मिलते ही मौके पर मड़िहान थाना प्रभारी (Thana prabhari) निरीक्षक पहुँच गए और शव को कब्जे में ले लिया।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह (Inspector in-charge Vijay Pratap Singh) ने बताया कि शरीर पर चोट के मामूली निशान हैं। शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थित स्पष्ट हो पायेगी।
बताया जाता है कि जमीन बेचने को लेकर आरोपी ने शनिवार शाम दावत रखी थी जहां शराब और मुर्गा की दावत रखी गयी थी और जमीन खरीददार भी आया था, जिनके बीच पार्टी हुई थी व शराब व मुर्गा का सेवन करने के बाद दोनों लोग मृतक पिता से जमीन बेचने की बात करने गये थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

