उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: कुल्हाड़ी और गोली मारे जाने से मुकेश की मौत

Mirzapur News: दुर्गाबाजार अनगढ़ मोहल्ले में मनबढ़ बदमाशों ने बीती रात पड़ोसी मोहल्ले के 23 वर्षीय मुकेश मिश्र और विशाल शुक्ला की बेरहमी से पिटाई कर अधमरे हालत में छोड़ कर फरार हो गए । कुल्हाड़ी और गोली मारे जाने से जख्मी मुकेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।

सोमवार की देर शाम मुकेश अपने मित्र विशाल के साथ जा रहा था। इसी बीच गोल बनाकर दबंगों ने दोनों दोस्तों की बाइक सड़क पर रोक जबरन अपने घर के पीछे बगीचे में ले गए । मुकेश मिश्र उर्फ गोलू के पैर पर कुल्हाड़ी से वार करने के साथ ही पैर में गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायल बेलखरिया का पुरा मोहल्ला निवासी मुकेश को मंडलीय अस्पताल। ले जाया गया जहां स्थिति नाजुक देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया ।

इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। जबकि चील्ह थाना क्षेत्र (Chilh police station area) के सारी पट्टी निवासी विशाल शुक्ला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है । मृतक के पिता ने बताया कि प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया । जब मेरा बेटा चला गया तो अब घर आ रहे है।

मनबढ़ दबंगों के द्वारा इसके पूर्व में मृतक के भाई पर भी जानलेवा हमला कर चुके हैं, उसकी भी जान बहुत इलाज के बाद किसी तरह बच पाई है, इस संबंध में भी दबंगों के खिलाफ मुकदमा 308 का लिखा गया है, पर पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं की।

एसपी  संजय कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुआ था। गम्भीर रूप से घायल मुकेश को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया था। इलाज के दौरान मुकेश मिश्र की मौत हो गई। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश टीम बनाकर की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। उनके खिलाफ़ कठोर कार्रवाई की जायेगी। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + eleven =