विधायक उमेश मालिक पर लगाया सर्विस रोड को अपने प्लाट में मिलाने का आरोप
बुढाना। तहसील क्षेत्र के गांव फुगाना निवासी राहुल मलिक ने एक दिन पूर्व डीएम को शिकायती पत्र देकर विधायक उमेश मलिक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि विधायक द्वारा मेरठ-करनाल हाईवे पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने के लिए किसानों की सर्विस रोड को अपने प्लाट में मिला लिया गया। आरोप लगाया गया कि विधायक के दबाव में लेखपाल ने गलत आख्या दी है।
विधायक के दबाव में लेखपाल ने गलत आख्या दी
गांव गढ़ी सखावतपुर के किसान उनके खेतो में फसल आदि की ढुलाई आदि के लिए जाने वाली चकरोड को विधायक द्वारा अपने प्लाट में मिलाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। किसानों ने बताया कि सिचाईं विभाग की 12 फीट की सर्विस रोड से किसानों का अपने खेतों में जाने का रास्ता है। उक्त सर्विस रोड खसरा नंबर 1039, 1040, 1041 व 1042 के किसानों द्वारा पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से फसलों की ढुलाई का कार्य किया जा रहा है।
किसानों ने आरोप लगाया कि विधायक ने सर्विस रोड पर ट्रैक्टर चलवा कर मिट्टी डलवा दी थी, जिसके कारण किसानों को महीनों तक भैसा बुग्गी ले जाने में समस्या का सामना करना पड़ा। उस समय भी किसानों द्वारा इसका विरोध किया गया था। किसानों ने कहा कि अखबारों में छपी खबर पढ़ कर उन्हें पता चला कि विधयक ने सर्विस रोड को पेट्रोल पंप लगाने के लिए अपने प्लाट में मिला लिया है।
किसानों ने एसडीएम के नाम दिए ज्ञापन में सर्विस रोड के पूर्वी भाग से छह पफुट छोड़कर पश्चिम दीवार निकालने और जौला लेखपाल द्वारा गलत आख्या दिए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, मुनफैत अली, अशोक, सुखबीर, तेजपाल, सुभाष, युनुस, कर्मसिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
