Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Morna News: अतिक्रमण धारियों को प्रशासन ने दो दिन का दिया समय

Morna News) बेहड़ा सादात चौराहे पर अतिक्रमण करने वाले ठेलों व खोखा मालिकों को एसडीएम के आदेश पर जांच करने पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया हैं। हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील जानसठ में पहुंचकर एसडीएम जानसठ को बेहड़ा सादात चौराहे से अतिक्रमण हटवाने को लेकर ज्ञापन दिया था।
ककरौली क्षेत्र के बेहड़ा सादात चौराहे पर २८ अगस्त को मारपीट व छेड़छाड़ के मामले के बाद हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं व भाजपा के मीरापुर मंडल प्रभारी जोगिंद्र सिंह एवं पिछड़ा मोर्चा महामंत्री जयकरण के साथ शनिवार को ग्रामीणों ने जानसठ तहसील पहुंचकर एसडीएम सुबोध कुमार को ज्ञापन देकर बेहड़ा सादात चौराहे से अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी।
उनका कहना था कि बेहड़ा चौराहे पर रखे अवैध खोखे व रेहड़ी वालो पर आरोप लगाया था कि वहां खड़े असामाजिक तत्व वहां से गुजरने वाली छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं । हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुबोध कुमार को ज्ञापन देकर चौराहे से अवैध खोखे हटाए जाने की मांग की थी।
सोमवार को एसडीएम के आदेश पर बेहड़ा सादात पहुंचे नायब तहसीलदार विपिन कुमार व कानूनगो ओमप्रकाश चौहान ने ककरौली पुलिस को साथ लेकर बेहड़ा सादात के बस स्टैंड पर पहुंचे वहां जांच कर अवैध ठेले व खोखा मालिकों को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है। राजस्व टीम ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में ठेले व खोखे नहीं हटाए गए तो उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21416 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =