उत्तर प्रदेश

समाजवाद के पुरोधा Mulayam Singh Yadav का निधन

Mulayam Singh Yadav का निधन हो गया। समाजवादी पार्टी के पुरोधा मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। समाजवाद के पुरोधा लोहिया, जनेश्वर मिश्र के बाद मुलायम सिंह यादव के अवसान के साथ एक युग का अंत हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मुलायम सिंह यादव ने हरियाणा के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस मौके पर उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

मुलायम सिंह यादव 82 वर्ष के थे वह देश के रक्षामंत्री व उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहें। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित प्रमुख नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। मुलायम सिंह यादव को उत्तर प्रदेश में यादव मुस्लिम वोट बैंक के साथ पिछड़ों की राजनीति को आधार बनाने के लिए जाना जाता है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 7 =