उत्तर प्रदेश

Mahoba News: पत्नी के अवैध संबंधों के चलते ही युवक की हत्या हुई, आरोप

Mahoba News: जनपद के कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहारी गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हुई है। इसस पर मृतक के परिजनों ने पत्नी के प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि हमीरपुर जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र अंतर्गत लद्दार गांव में रहने वाले 36 वर्षीय लाल बहादुर को उसका ही दोस्त घपोली अपनी रिश्तेदारी में कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहारी गांव ले गया था और आज उसका शव गांव के बाहर बने पंचायत भवन के पास पड़ा मिला है।

मृतक के भाई मुल्लू और रामअवतार का आरोप है कि मृतक की पत्नी रामा का घपोली से अवैध संबंध था इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी चल रहा था। परिवार का आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते ही लाल बहादुर को शराब में कुछ मिलाकर पिलाया गया है और गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। यही नहीं शव को फेंक कर आरोपी फरार हुआ है।

जबकि इन सभी आरोपों को मृतक की पत्नी रामा ने गलत बताते हुए कहा कि मृतक उसके साथ वर्ष 2010 से नहीं रह रहा अवैध संबंधों की बात भी गलत है। उसका आरोप है कि संपत्ति कब्जाने = के लिए मृतक के भाइयों ने ही उसकी हत्या की है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =