उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar में फांसी पर लटकी मिली महिला सिपाही की लाश, मौके पर पहुंचे एसएसपी

Muzaffarnagar। मुजफ्फरनगर के सीओ नई मंडी कार्यालय में तैनात महिला सिपाही ने छपार थाने में बने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।

जिला संभल के कस्बा बहजोई निवासी 30 वर्षीय महिला सिपाही आदर्श यादव 2017 से 2022 तक छपार थाने में तैनात रही थी। छह महीने पहले उसका तबादला जानसठ कोतवाली में हो गया था। लगभग दो महीने पहले उसकी तैनाती सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव के कार्यालय में हो गई थी। क्योंकि वह छपार थाने में तैनात रही थी

तब से उसके पास छपार थाने में सरकारी आवास था। उस आवास को उसने छोडा नही था। सीओ मंडी कार्यालय में डयूटी समाप्त करने के बाद वह शाम को छपार थाने में आवास पर चली जाती थी। रविवार दोपहर तक उसका कमरा बंद था। कमरे में कोई हलचल न होने पर उसे मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन न तो फोन सुना गया और न ही कमरा खोला गया।

तब कमरे की खिड़की से किसी तरह झांका गया तो महिला सिपाही कमरे में अपने पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी दिखाई दी। सूचना देने पर एसएसपी विनीत जायसवाल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पुलिस मामले की जानकारी करने में जुटी थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 1 =