Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- ट्रैक्टर की चपेट में आने से हादसे में मासूम की मौत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) घर से बाहर निकालते ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की मौत हो गई। रविवार को हादसा उस समय हुआ जब एक व्यक्ति अपने घर से ट्रैक्टर बाहर निकाल रहा था। चालक का मासूम बेटा अचानक ट्रैक्टर के पीछे आ गया। ढाल होने के कारण ट्रैक्टर रुक न सका और गंभीर घायल होने पर मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

मासूम की मौत पर परिवार में मातम छा गया।ट्रैक्टर घर से निकालते समय की घटना-थाना चरथावल के गांव कुटेसरा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। पूर्व प्रधान ताजीम के अनुसार गांव निवासी फरमान घर से ट्रैक्टर बैक करके निकाल रहा था। गैलरी से बैक करके निकालते समय ढाल होने के कारण ट्रैक्टर पीछे की और तेजी से खिसक गया।

जिस कारण अचानक पीछे आया 3 साल का मासूम अहमद पुत्र फरमान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फरमान ने ट्रैक्टर पर ब्रेक लगाए लेकिन ढाल होने के कारण ट्रैक्टर रुक न सका। जिसके चलते गंभीर घायल होने के कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम छा गया।

परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना किये बिना मासूम का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार हादसा तब हुआ जब मासूम अहमद घर में खेल रहा था। ट्रैक्टर घर से बाहर निकालते समय वह पीछे से आ गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =