Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दिन निकलते ही युवक की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी 

3 14 |मुज़फ्फरनगर /ककरौली । जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना ककरौली क्षेत्र के तेवडा -कम्हेड़ा मार्ग पर दिन निकलते ही अज्ञात हमलावरों ने एक बाईक सवार को सरे राह गोली मार दी और मोके से फरार हो गए घटना की सूचना पर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ मोके पर एकत्रित हो गई और मामले की जानकारी थाना पुलिस को भी दी गई सूचना मिलते ही तुरन्त घटना स्थल पर पहुंची थाना ककरौली पुलिस ने घायल को जीप द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना ककरौली के गांव कम्हेड़ा में किसी के यहां शादी समारोह का आयोजन था जिसमे क्षेत्र के ही गांव तेवडा निवासी मूसा पुत्र यामीन कुरैशी शादी समारोह में आये महमानों के लिए मुर्गे काटकर वापस अपने गांव तेवडा लोट रहा था ।

शादी समारोह में काम करके वापस अपने गांव लौट रहा था युवक अज्ञात हमलावरों ने युवक को सरे राह मारी गोली डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पुलिस ने बताया की जब बाईक सवार मूसा तेवडा- कम्हेड़ा मार्ग पर पहुंचा तो किन्ही अज्ञात हमलावरों ने मूसा को रोकर उसे गोली मार दी और मोके से फरार हो गए गोली की आवाज और घायल की चीख पुकार पर राहगीरों सहित आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की भीड़ मोके पर एकत्रित हो गई । किसी ने घटना की सूचना थाना ककरौली पुलिस को भी दे दी सूचना मिलते ही थाना पुलिस में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में मोके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीप द्वारा जिला अस्पताल भेजा।
जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित करते हुए शव मोर्चरी में रखवा दिया उधर मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दी गई जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन रोते बिलखते पहले घटना स्थल व् बाद में जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के घर कोहराम मच गया है । उधर घटना की जानकारी मिलने पर सीओ भोपा राम मोहन सिंह , थानाध्यक्ष ककरौली जितेंद्र अम्बावत सहित भारी पुलिस फ़ोर्स मोके ने पर पहुंचकर जंगलों में काम्बिंग भी कराई मगर सफलता नही मिली है थानाध्यक्ष जितेंद्र अम्बावत ने बताया की अभी तहरीर नही आई है तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी ।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =