Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवक की छेडछाड  प्रसंग के चलते हुई हत्या

मुजफ्फरगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव करवाडा से लापता हुए युवक के शव को पुलिस ने बरामद कर उसकी हत्या के आरोप में पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या का कारण छेडछाड बता रही है। हत्यारों ने हत्या करने के बाद युवक के शव को जमीन में गाड दिया था। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की हे।

एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव करवाडा निवासी पंकज गत सायं संदिग्ध हालातों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। पंकज की तलाश में पुलिस ने भागदौड की तो सामने आया अंतिम बार उसे गांव के ही एक युवक के साथ देखा गया था।

पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि पंकज उसकी बहन को छेडछाड कर परेशान करता था जिसके चलते अभियुक्त मोनू ने अपने पिता कुंवर पाल पुत्र आनन्द के साथ मिलकर पंकज की हत्या करने की योजना बनायी और पंकज को सुनसान स्थान पर बुलाकर उसकी दराती से काटकर हत्या कर शव को जमीन में गाड दिया।

पुलिस ने आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर जमीन में दाबे गये पंकज के शव को बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से पंकज का मोबाइल फोन हत्या में प्रयुक्त दराती, शव दबाने के लिए खोदे गये गड्ढे में प्रयोग करने के लिए लाया गया फावडा बरामद किया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk