राष्ट्रीय लोक अदालत में सर्वाधिक वादकारी पीएनबी शिविर में उमडे
मुजफ्फरनगर। लोक अदालत का आयोजन जिला जजी परिसर में किया गया। जिसका उद्घाटन जिला जज एसके पचौरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकीम अहमद न्यायाधीश ओमवीर सिंह, अजय कुमार, निशांत, अंकुर आदि भी मौजूद रहे। लोक अदालत में वादकारियों के बारे में जानकारी देते हुए अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक अमित बुंदेला ने बताया कि लोक अदालत की सफलता के लिए पिछले एक माह से सभी तहसीलों का व्यापक भ्रमण किया जा रहा था।
इसमे फिल्ड स्टाफ में कृषि अधिकारी के पद पर तैनात लोगों ने अनेक गोष्ठियां भी आयोजित की और किसानों को भी समझाया। सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि इस बार किसान जागरूक नजर आया जोकि अपना खाता सही कराने के लिए तत्पर दिखायी दिया। उन्होंने बताया कि अकेले पंजाब नेशनल बैंक ने ही इस बार तीन हजार नोटिस बांटे जिनमें से नौ से लगभग वादकारी आज प्रातः से ही बैंक के शिविर में कतार बांधे खडे रहे। इन सभी का सुलह सफाई के आधार पर निस्तारण करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की टीम लगी हुई है।
उन्होंने बताया कि मंडल प्रमुख मानवेंद्र प्रताप सिंह इस पूरे प्रोजेक्ट को स्वंय देख रहे है। पीएनबी के इस कार्यक्रम में पंकज बाबू, अनूप, जग्गा बाबू, नवीन, और नितिन, अनिल गर्ग आदि सवेरे से शाम तक जुटे रहे। इसके अतिरिक्त पंजाब एंड सिधं बैंक, स्टेट बैंक ऑंफ इंडिया, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कारपोरेशन बैंक, सैन्ट्रल बैंक, यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी अपने स्टाल लगा रखे थे
जिनमें बैंक ऑफ बडौदा की गांधी कालोनी शाखा प्रबंधक सुभाष कुमार ने सात केस निस्तारित कराकर बाकी वादकारियों को भी सुलह सफाई के लिए तैयार कियां। इसी प्रकार भारत संचार निगम लि. के शिविर पर पांच केस निस्तारित किये गये। जिनमें लगभग तीस हजार रूपये की वसूली की गयी। इस कार्य में डीजीएम सुरेश पाल, केपी मलिक, कुलदीप कुकरेजा, दीपक, राधेश्याम अग्रवाल, राधेश्याम सैनी, रविंद्र कुंमार आदि लगे रहे।
