Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बोरे में बंद अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

मुजफ्फरनगर। 28 अगस्त की रात्रि शामली रोड बाईपास पर नया गांव जंगल में मिली सिरकटी लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को हत्या में प्रयुक्त गंडासे, रस्सी व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने पुलिस टीम के पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि विगत 28 अगस्त को बाइक सवार दो युवक शामली रोड बाईपास पर बोरे में बंद एक युवक के शव को फेंककर फरार हो गये थे। युवक की सिर काटकर हत्या की गयी थी। काफी प्रयासां के बावजूद पुलिस मृतक का सिर बरामद नहीं कर सकी थी।

मामले के खुलासे के लिए शाहपुर पुलिस प्रयासरत थी। आज एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने सुरागकसी के द्वारा 28 अगस्त की रात्रि मिले शव की पहचान करायी तो मृतक की पहचान मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लछेडा निवासी अमित उर्फ लीलू के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला तो अमित उर्फ लीलू की हत्या गांव के ही दीपक पुत्र राजकुमार शर्मा व उसके भाई छोटू उर्फ रजत ने की है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त गंडासा, रस्सी व बाइक बरामद कर ली।

पूछताछ में पकडे गये आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार गांव में पंडिताई का काम करता है। जिसके चलते गांव वाले उनके घर खाना व कपडा आदि दे जाते है। मृतक अमित उर्फ लीलू उन पर कटाक्ष करता था और कहता था कि वह लोग मांगने खाने वाले है जबकि वह मजदूरी करके खाता है इसी बात से क्षुब्ध होकर दोनों भाईयों ने अमित लीलू की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसका सिर काटकर फेंक दिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। अभियुक्तों को पकडने वाली पुलिस टीम में शाहपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, एसएसआई महेंद्र सिंह त्यागी, सब इंस्पैक्टर अजय पाल सिंह, हैड कांस्टेबल संजीव त्यागी, कां. ललित, कां. विपिन कुमार आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21491 posts and counting. See all posts by News-Desk