Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: रविदास जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा अनेक झांकिया व बैण्डबाजे रहे शामिल

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सन्त शिरोमणि रविदास महासभा, रैदासपुरी के तत्वाधान मे शहर के टाउन हॉल के मैदान मे सभी मौहल्लो से बैण्ड-बाजों, डी.जे. मनमोहक झॉकिया एकत्रित हुई।टाउन हॉल के मैदान से इस भव्य 648 वी शोभायात्रा के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार की धर्मपत्नि श्रीमति बीरमती ने अपने कर कमलो से शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे अतिथियो में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, सपा नेता राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम मे पहुंचने पर आयोजन समिति के पदाधिकारियो ने सभी अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। टाउन हॉल मैदान से शुरू होकर यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य -मुख्य मार्गो से होती हुयी निकाली गयी। शोभायात्रा मे मनमोहक झॉकियो, ढोल, बैण्ड-बाजो व डी.जे. आदि से गुरू रविदास जी के मनमोहक गीतो पर बच्चे, महिलायें व सभी पुरूषो ने नाचते, गाते हुए शोभायात्रा को सुशोभित किया।

रैदासपुरी से शोभायात्रा टाउनहॉल के लिए सीएमओ अनिल तेवतिया ने प्रारम्भ किया। शोभायात्रा का समापन शिवचौक पर किया गया। शिवचौक से अपने अपने गंतव्य की और शान्तिपूर्ण तरीके से वापिस लौट गए। कार्यक्रम की सफलता तथा ट्रेफिक व्यवस्था मे पुलिस प्रशासन एवं पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप आदि का विशेष सहयोग रहा।

संस्था के उपाध्यक्ष दीपचन्द माटू, मीडिया प्रभारी विजय कैमरिक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे उक्त आशय की जानकारी दी। इस दौरान सूरजमल, विजय कैमरिक, रजनीश कुमार, राजीव कुमार, संदीप कुमार, किरणपाल (भूरा), रामकुमार, सतीश कुमार, कुटुज कुमार, राजू, जयपाल, सोनू, भौहरन लाल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 11 =