Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल,उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया

मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार खतौली के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी साजिद बाईक द्वारा जानसठ तिराहे पर जाते वक्त मेरठ की और से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया।

जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी विपिन पुत्र अशोक अपने साथी धीरेन्द्र के साथ स्कूटी द्वारा गांव कसेरवा से वापिस लौटते वक्त शाहपुर नदी के पुल के पास सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया।

घायल युवक को उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे मे मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी राकेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा मिल मन्सूरपुर के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया।

गली मे तेजगति के साथ दौडती बाईक की चपेट मे आकर एक बच्चा घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन के मौहल्ला जनकपुरी निवासी सुरेश का 9 वर्षीय बेटा बिटटू अपने घर की गली मे बाईक की चपेट मे आकर घायल हो गया।

बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी बाईक चालक अपनी बाईक सहित मौके से फरार हो गया। घायल बालक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 1 =