Muzaffarnagar: पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा उनकी समस्याओं को पूछते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ, राजीव सभरवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान सर्वप्रथम समस्त पेंशनरों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी निजी, पारिवारिक, स्थानीय एवं विभागीय स्तर की समस्या/सुझाव के बारे में जानकारी कर उनके निराकरण कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
पुलिस पेंशनर्स को भरोसा दिलाया गया कि वे सभी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग है जिनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निवारण किया जाएगा। एडीजी मेरठ जोन द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा गया कि वह पुलिस की कार्यप्रणाली से भलि- भांति परिचित है। ऐसे में जिले की अतिसंवेदनशीलता के दृष्टिगत असमाजिक तत्वों पर नजर रखे।
कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सभी सूचनाओं से उच्चाधिकारियों से अवगत कराये एवं पुलिस विभाग का सहयोग करते रहे। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी पेंशनर्स को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा उनसे बचाव व हेल्पलाइन नम्बरों को साझा कर जागरुक किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

