Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: तीन सौ बुग्गीयों में हलवा व खीर बांटने की व्यवस्था: दो किमी तक किसानों नेताओं के विचार सुनने को मिलेंगे

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar: राजकीय इंटर कालेज के क्रीडा स्थल पर रविवार को होने जा रही किसान महापंचायत के संदर्भ में रैली स्थल पर किसान नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के विभिन्न भागों से आने वाले किसान प्रतिनिधियों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गयी है। साउंड सिस्टम ऐसा लगाया गया है ताकि रैली के चारों ओर दो किमी तक किसानों को अपने नेताओं के विचार सुनने को मिल सके।

पूरे नगर में सात जगह पर पार्किग की व्यवस्थाएं की गयी है जिसमें इस्लामिया इंटर कालेज, नुमाइश कैम्प, नवीन मंडी स्थल, माल गोदाम नम्बर एक व दो प्लेटफार्म, कूकडा स्थित नवीन मंडी स्थल की फडे और अलमासपुर में यह व्यवस्थाएं की गयी है। रैली स्थल पर राजवीर सिंह जादौन, युद्धवीर सिंह और धर्मेन्द्र मलिक ने पत्रकारों को बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर गेट नम्बर दो महिलाओं व मीडिया को अंदर जाने की अनुमति होगी

जबकि अतिथियों को गेट नम्बर चार से पंडाल में आना होगा। इसके अतिरिक्त सामान्य लोगों व किसानों को गेट नम्बर एक व तीन से प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचना होगा। पूरे आयोजन के लिए आठ से दस कमैटियों का गठन किया गया है। पूरे जनपद में ढाई सौ से लेकर तीन सौ तक भंडारों की व्यवस्था की गयी है

इसके अतिरिक्त तीन सौ बुग्गीयों में हलवा व खीर बांटने की व्यवस्था रखी गयी है साथ ही डेढ हजार मोबाइल भंडारे की टीमे पार्किग स्थल व गेटों के आसपास लोगों को भेजन प्रसाद वितरित करेगी। इसके अतिरिक्त पांच सौ स्थायी भंडारे व नगर के चार गुरूद्वारों में भी भंडारे की व्यवसथा रहेगी

जहां महिलाओं को खाने पीने में प्राथमिकता दी जायेगी। जिले में प्रवेश के लिए बारह प्रवेश द्वारों पर कुल पांच हजार वालिंटरों की नियुक्ति की गयी है जो पुलिस के सहयेग से व्यवस्था के अंजाम देंगे।

पत्रकारों को बताया गया कि किसी भी वाहन को सुजडू चूंगी से आगे रैली स्थल की ओर प्रवेश नहीं दिया जायेगा। रैली स्थल पर 55’85 स्टेज बनाया गया है जिस पर चढकर किसान नेता अपने विचार व्यक्त करेंगे।

किसान नेताओं ने आमजनमानस से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का संदेह न करे और अफवाहों से बचे किसान सभी के हित में अपनी आवाज उठाने का प्रयास कर रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 4 =