मुजफ्फरनगरः चेयरपर्सन के आरोपों से आहत हुए व्यापारी, गिरफ्तारी देने का ऐलान
मुजफ्फरनगर। समस्त नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन संबंध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के सभी १७ मार्केट के ५०९ दुकानों के सैकड़ो व्यापारी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नई मंडी थाने पर थानाध्यक्ष अनिल कपरवान एवं सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के समक्ष गिरफ्तारी दी गई।
सैकड़ों व्यापारियों को थानाध्यक्ष अनिल कपरवान द्वारा रिहा किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ वार्ता हुई सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा आश्वासन दिया गया की नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण करते हुए सोमवार से रसीदें कटनी शुरू हो जाएंगी।
इस आश्वासन के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा घोषणा की गई कि सभी व्यापारी अपने बाजार खोले उनके द्वारा कहा गया कि व्यापारी नगर पालिका में किराया जमा करना चाहता है लेकिन पालिका प्रशासन की हठधर्मिता के कारण किराया जमा नहीं हो पा रहा था जो सोमवार से शुरू हो जाएगा
हमारा कोई भी व्यापारी डिफाल्टर नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से ये भी ज्ञात हुआ कि नगर पालिका चेयरमैन द्वारा हमें सपा समर्थित एव सपा के नेता बताया गया।
पालिकाध्यक्ष को व्यापार संगठन तथा व्यापार मंडल का समर्थन करने वाले व्यापारियों के विषय में सम्भवतः उचित जानकारी नहीं है कि वो किस राजनीतिक दल के संरक्षण में व्यापार मंडल का संचालन कर रहे है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यसमिति भाजपा के पदाधिकारी है। प्रदेश अध्यक्ष एव विधायक नितिन अग्रवाल वं प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला प्रदेश कार्यसमिति भाजपा में पदाधिकारी हैं और उनके साथ पूरे प्रदेश के संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी भाजपा में समाहित है
भाजपा के वोटर हैं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में लखनऊ में एवं मुजफ्फरनगर में भी ७०० व्यापारियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे।
जेल भरो आंदोलन में प्रमुख रूप से सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, भूरा कुरेशी, ज्ञानी गुरबचन सिंह, संजीव संगम, शिशु कांत गर्ग, भानु प्रताप,विरेंदर अरोरा,राजेंद्र अरोरा, किशन लाल नारंग, प्रतीक अरोरा, जयेन्द्र प्रकाश, सुशील कुमार, ओमवीर सिंह,प्रदीप गुप्ता, चांद, निसार अहमद, मोहब्बत त्यागी, सतीश अरोरा, महेंद्र नाथ, हरबंस लाल, इम्तियाज खान, विजय टोनी, अर्चित गुप्ता, अमन आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

