Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवती ने लगाई मौत की LIVE छलांग, देखें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल वीडियो…

मुज़फ्फरनगर में इन दिनों मौत की छलांग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ी हुई दिखाई पड़ रही है और नीचे लोगो के साथ युवती के परिजन युवती को समझाने की कोशिश करते भी नजर आ रहे है।

वही वॉयरल वीडियो में जैसे ही एक व्यक्ति टंकी के ऊपर चढ़ता है तो युवती टंकी से छलांग लगा देती है। जिसके बाद युवती की उपचार के दौरान मौत हो जाती है।

आरोप है कि प्रेम प्रसंग में प्रेमी द्वारा अश्लील फोटो वायरल करने पर युवती ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गाँधी नगर का है। जहाँ एक नाबालिक युवती पानी की टंकी से मौत की छलांग लगा देती है। जिसके चलते युवती की मौत हो जाती है।

मौत की छलांग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही बता जा रहा है युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और प्रेमी द्वारा युवती का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।

जिससे युवती डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। उसी के चलते युवती ने मौत की छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। इस मामले एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि कल नई मंडी क्षेत्र के गांधी नगर में पानी की टंकी से एक युवती ने छलांग लगा दी थी।

जिसके बाद युवती इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवती के परिजनों ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बाकी मामले की जाँच की जा रही है। पुलिस ने युवती के परिवार की तहरीर पर 306 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 12 =