Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- एमको बैंक नये भवन में हुआ स्थानान्तरण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। आदर्श महिला मर्केन्टाईल को-ऑपरेटिव बैंक के सचिव पंकज जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि एमको बैंक की शाखा नई मन्डी तथा बैंक का मुख्यालय का 27ए/1 नई मन्डी मु.नगर में समारोहपूर्वक स्थानान्तरण किया गया। बैंक की स्थापना 01-01-2003 को हुई थी यह बैंक लगातार पिछले 20 वर्षो से लाभ अर्जित कर रहा है।

यह बैंक महिलाओं के उत्थान के लिए सभी प्रकार के ़ऋण,जैसे गृह निर्माण हेतु ऋण, वाहन ऋण, लघु व्यवसाय के लिए ऋण आदि सस्ते ब्याज दरो पर प्रदान कर रहा है। यह बैंक सभी प्रकार की जमा राशियो पर अन्य बैंक की अपेक्षा अधिक ब्याज प्रदान करता है।

एमको बैंक के सचिव पंकज जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि बैंक की शहर मे पांच शाखाये तथा एक मुख्यालय है, सभी शाखायें निरंतर लाभ की और अग्रसर है।

इस समारोह मे शहर के बडी संख्या मे गणमान्य व्यक्ति तथा ग्राहक उपस्थित रहे। बैंक की उपाध्यक्ष श्रीमति रेणु गोयल तथा बैंक के संचालक संजीव गोयल ने बैंक की योजनाओ को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अन्त मे बैंक के अध्यक्ष डा.के.सी.गोयल, मुख्य वित्त अधिकारी राजवीर सिंह तथा बैंक सचिव पंकज जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + fifteen =