Muzaffarnagar: 23 व 24 को बरेली में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का अधिवेशन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का अधिवेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 व 24 दिसम्बर को बरेली मे आयोजित होगा। जिसमें संगठनात्मक चर्चा, संगठन की मजबूती पर चिन्तन एवं व्यापार के बदलते परिदृश्य पर चर्चा होगी।
लिंक रोड स्थित एक बैकट हॉल मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल द्वारा दी गई। श्री कंसल ने बताया कि उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना पूर्व सांसद श्यामबिहारी मिश्रा एवं ला.बिशम्बर दयाल अग्रवाल ने वाराणसी मे 50 वर्ष पूर्व की थी। संगठन द्वारा यह वर्ष स्वर्ण जयंति के रूप मे मनाया जा रहा है।
जिसके अर्न्तगत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमे दीपोत्सव एवं व्यापारी स्वाभिमान यात्रा भी निकाली जा रही है। जिसका समापन बरेली मे किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता एवं प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी उक्त अधिवेशन की तैयारी मे लगे हुए हैं। उक्त अधिवेशन में व्यापारियो की सकारात्मक उर्जा का राष्ट्र निर्माण मे उपयोग कैसे हो इस विषय पर चर्चा होगी तथा संभावनाओ को अवसर मे बदलने के तरीके बताए जाएगे। प्रशिक्षण का मुख्य उददेश्य व्यापारी प्रतिनिधियो मे उनकी क्षमता विकसित करने एवं संगठनात्मक कार्य मे दक्षता लाना है।
युवा व्यापारियो को संगठन मे ज्यादा से ज्यादा जोडने के लिए संगठन की युवा ईकाई को दक्ष किया जाएगा।अधिवेशन के अंतिम दिन समापन समारोह होगा जिसमें स्वर्ण जयंति वर्ष के अंतर्गत संगठन द्वारा आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमो मे योगदान देने वाली जिला व नगर इकाइयो का सम्मानित किया जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान अशोक कंसल ने बताया कि बरेली मे आयोजित होने वाली प्रशिक्षण वर्ग मे मुजफ्फरनगर से पदाधिकारी बस द्वारा 23 दिसम्बर को बस द्वारा बरेली पहुंचेगे।प्रेसवार्ता के दौरान श्याम सिंह सैनी जिला महामंत्री, अजय संगल नगर अध्यक्ष, प्रवीण खेडा नगर महामंत्री, राकेश गर्ग, स.सुलक्खन सिंह, दीपक बंसल, बाबूराम मित्तल, हिमांशु कौशिक, संजय मित्तल, विजय वर्मा, पंकज शर्मा, अनिल तायल,पंकज अपवेजा, हर्षवर्धन, अमित मित्तल, अलका शर्मा, दीपक गोयल, अर्चित कंसल आदि मौजूद रहे।

