Muzaffarnagar : सांस्कृतिक संध्या एवं संस्कृति पखवाड़ा समापन समारोह: स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar सांस्कृतिक संध्या एवं संस्कृति पखवाड़ा समापन समारोह भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा आयोजित संस्कृति पखवाड़ा समापन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह एवं पारिवारिक सभा का आयोजन ट्यूलिप रैस्टोरैन्ट प्रथम तल रेलवे स्टेशन के सामने आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश बाबू गुप्ता (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष),अति विशिष्ट अतिथि अनुराग दुबलिश (राष्ट्रीय मंत्री), कार्यक्रम अध्यक्ष शरत चन्द्रा (प्रा०अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि डॉ आर.के.सिंह (प्रा० महासचिव), परमकीर्ति शरण अग्रवाल जी (प्रा०उपाध्यक्ष) का आगमन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर वन्दे मातरम से हुआ सभी अतिथियों को शाखा की ओर से पटका व माला पहनाकर स्वागत किया गया। शाखा की और से सर्व प्रथम दो निर्धन महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन मुख्य अतिथियों द्वारा भेंट की गई
जिसके संयोजक राम अवतार गोयल,परमकीर्ति शरण अग्रवाल, कीमती लाल जैन व कुलदीप भारद्वाज रहे। अध्यक्ष सुनील गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और शाखा द्वारा आयोजित मुख्य-मुख्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके बाद श्रीमती शिखा भारद्वाज व कुलदीप भारद्वाज द्वारा इतने सुन्दर भजन सुनाये एवं मुकेश लाल द्वारा बांसुरी पर गाये गीत पर सभी काफी देर तक मंत्र मुग्ध होकर तालियां बजाते रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर शाखा द्वारा श्री हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्ध प्रधानाचार्य लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज), श्रीमती कंचन प्रभा शुक्ला जी (प्रधानाचार्य जैन कन्या इंटर कालेज पटेल नगर), विनय शर्मा (प्रधानाचार्य लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल) को शाल व स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया सभी गुरुजनों ने अपने सम्बोधन में गुरु-शिष्य के विषय में अपने विचार व्यक्त किए तथा शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की।
शाखा द्वारा संस्कृति पखवाड़ा आयोजन में सर्वाधिक उपस्थिति वाले सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि मैं यहां पहली बार आया हूं उन्होंने परिषद द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की रुपरेखा बताई व शाखा में सदस्य वृद्धि पर ज़ोर दिया।
आज़ ही मुख्य अतिथि की पत्नी श्रीमती सुमन गुप्ता व प्रा० अध्यक्ष के सुपुत्र श्री शान्तनु चन्द्रा जी का जन्म दिन होने के कारण इन्हें शाखा की और से शुभकामनाएं व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन कुलदीप भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रा० व जिले के दायित्वधारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मोनिका शर्मा, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, अजय अग्रवाल एडवोकेट, धर्मेंद्र त्यागी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव डॉ नितिन जैन, महिला संयोजिका श्रीमती शशि सिंघल, अशोक सिंघल, आशुतोष स्वरूप बंसल, अनिरुद्ध गुप्ता, चक्रेश जैन, गोपाल कंसल, मनोज गुप्ता, डॉ एम.एल.गर्ग,मनु जैन, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, पंकज जैन, डॉ वी.डी.भारद्वाज, विशाल खोसला जी का परिवार सहित पूर्ण सहयोग रहा।

