Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: व्यवसाय व प्रबंधन विभाग मे हुआ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री राम कॉलेज के व्यवसाय व प्रबंधन विभाग मे हुआ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन जिसका मुख्य शीर्षक राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० आत्मनिर्भर भारत के निर्मागण मे सहायक है जिसमे संस्थान के सभी विभागो ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।

जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विस्तार और प्रभाव को बताना था जिसमे बताया गया कि किस तरह नई शिक्षा नीति युवाओं मे शिक्षा का प्रचार प्रसार करेगी और देश के विकास मे अपना योगदान देगी। इसके बारे मे यह भी बताया गया कि ये किस तरह से पुरानी शिक्षा नीति से भिन्न है और इसको लाना क्यों आवश्यक था। इससे पहले शिक्षा नीति मे बदलाव १९८६ में किया गया था और उसके ३४ साल बाद २९ जुलाई २०२० को फिर से शिक्षा नीति मे बदलाव किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की साक्षरता को बढ़ाना तथा युवाओं मे शिक्षा को लेकर प्रकाश डालना है।

इस प्रतियोगिता के दौरान बहुत से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया तथा अपने विचार सुन्दर और सरल शब्दों मे रखे जिससे विद्यार्थियों मे नई शिक्षा नीति को लेकर उत्साह देखा गया तथा उसको जानने की और उत्सुकता देखी गयी। इस प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले विभाग जैसे कम्प्यूटर एप्लीकेशन, व्यवसाय प्रबंधन विभाग, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, वाणिज्य विभाग, विज्ञान विभाग, बायोटेक विभाग, गृह विज्ञान विभाग सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता मे बहुत से विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया उसमे व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग द्वितीय वर्ष के अक्षित गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बायोटेक विभाग के दक्ष ओऽम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान पर कम्प्यूटर एप्लीकेशन की काव्या शर्मा रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन विभाग के डीन डा० सौरभ मित्तल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा नई शिक्षा नीति के तहत होने वाले बदलाव को संक्षेप मे विद्यार्थियों तक पहुँचाया। कार्यक्रम का समापन करते हुए व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष विवेक कुमार त्यागी जी ने बाहर से आये अतिथियों का धन्यवाद किया और बच्चों को आगे बढने के लिए मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का सकुशल संचालन विकास कुमार ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्तागण पंकज कुमार कौशिक, हिमांशु वर्मा, सागर शुक्ला, अंकुश रावल, जतिन सिंघल, मुद्रा मित्तल, ममता मित्तल, निशी ठाकुर, हंशिका जैन, निवेदिता पाण्डेय, पूनम शर्मा, अंशुल त्यागी, प्राक्षी त्यागी मौजूद रहें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − seventeen =