Muzaffarnagar News: डीएम-एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में थाना बुढाना व थाना शाहपुर में सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर थाना बुढाना व थाना शाहपुर में जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में थाना बुढाना व थाना शाहपुर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारीगण को अवगत कराते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों व शिकायतकर्ताओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया
साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से सभी को बताया। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी बुढाना श्री अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री विनय गौतम सहित पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

