Muzaffarnagar: पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, किया जिले को ये बडी सौगात देने का ऐलान
Muzaffarnagar: जनपद की तीर्थस्थली शुकतीर्थ मोरना में वीतराग स्वामी कल्याणदेव की 18वीं पुण्यतिथि आज श्रद्धा और भक्ति से भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में मनाई जा रही है। स्मृति समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संत विभूति को श्रद्धांजलि देने पहुंच गए हैं। धार्मिक नगरी में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक, शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव की पुण्यतिथि पर अनुयायी, श्रद्धालु, शिक्षक, विद्यार्थी और भागवत भक्त संत का भावपूर्ण स्मरण करे रहे हैं ।
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से भेंट की।शुकतीर्थ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि उन्हे शुकतीर्थ जैसी पवित्र तीर्थस्थली पर ओर पूज्य स्वामी कल्याण देव की समाधि पर आने का मौका मिला है, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। शुकतीर्थ ंमें गंगा की धारा लाए जाने के बारे में पूछे गए सवालों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मैया कि कृपा होगी ओर सरकार हर संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उप मुख्यमंत्री मौर्य के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से भेंट की और हेलीपेड का निरीक्षण किया। ट्रस्ट के सदस्यों केके विज, पूर्व न्यायाधीश बीबी सिंह, देवराज पंवार, रमेश मलिक, प्रधानाचार्य राकेश कुमार मौजूद रहे। संत की पावन स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्ण आहुति हुई। कथा व्यास आशीष कृष्ण शास्त्री, अचल शास्त्री, सुमन शास्त्री, आचार्य गिरीश उप्रेती आदि ने मंत्रोच्चार किया। गुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का जोर शोर से स्वागत किया गया।
उधर, डिप्टी सीएम की समीक्षा बैठक के लिए ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम तथा राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के अधिकारियों ने शुकदेव आश्रम में तैयारी की।
शुकतीर्थ में कब आएगी गंगा की जल धारा?
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से संत-महात्माओं का ये सबसे बड़ा सवाल रहेगा। स्वामी ओमानन्द ने कहा कि गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव की पुण्यतिथि पर धार्मिक नगरी में गंगा का अविरल प्रवाह लाने की डिप्टी सीएम से मुख्य मांग की जाएगी। सबसे बड़ा मुद्दा शुकतीर्थ में गंगा की निरंतर धारा लाने का रहेगा।

