Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: 61 लीटर गंगा जल की कांवड़ लेकर दिव्यांग मोहित गुर्जर

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं हरिद्वार से शिवभक्तों के कांवड़ लेकर आना भी शुरू हो चुका है। मुजफ्फरनगर में गुरुवार को एक दिव्यांग शिभवक्त ६१ लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पहुंचा।

२६ जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। वहीं हरिद्वार से जल लेकर आने का शिवभक्तों का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है। गुरुवार को मुजफ्फरनगर से जब एक दिव्यांग शिवभक्त कांधे पर ६१ लीटर गंगा जल भरकर कांवड़ उठाए हुए पहुंचा तो हर कोई दंग रह गया। दिव्यांग शिवभक्त सोनीपत के शिव मंदिर में शिव का जलाभिषेक करेंगे।

सोनीपत का रहने वाला दिव्यांग मोहित गुर्जर हरिद्वार से कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी तक पहुंच गया है। चार जुलाई की शाम अपने साथियों के साथ ६१ लीटर गंगा जल भरकर उसने कांवड़ उठाई थी। मोहित कांवड़ के साथ करीब १० किलोमीटर प्रतिदिन का सफर तय करते हैं। अपनी यात्रा पूरी कर वह सोनीपत के शिव मंदिर में शिव का जलाभिषेक करेंगे।

उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से कांवड़ ला रहे हैं। इस बार यह उनकी छठी कांवड़ है। उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके ममेरे व मौसेरे भाई हैं। जो कुछ दूर तक कांवड़ ले जाने में उनका सहयोग भी करते हैं। उन्होंने बताया कि वह बॉडी बिल्डिंग भी करते हैं और नेशनल एथलीट भी हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 4 =