Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल के साथ किया फ्लैगमार्च

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र कोतवाली नगर में फ्लैग मार्च करते हुए स्थानीय लोगो से किया संवाद, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के मिनाक्षी चौक, खालापार, शामली स्टैण्ड, बकरा मार्केट आदि भीड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान महोद द्वारा स्थानीय लोगो से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया 

सभी से अपील की गयी कि आपसी सौहार्द बनाए रखें, किसी भी भ्रामक खबर/अफवाह पर ध्यान ना दें, जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, हुडदंग करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके साथ ही द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा मार्केट एरिया में लगातार गस्त करने, हुडदंग व अराजकता फैलाने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा बैरियर लगाकर सघन वाहन चेकिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी अपराध श्री हेमन्त कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री महावीर सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भीड़भाड़ वं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चेकिंग की जा रही है तथा आम जनमानस से जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जा रही है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =