Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसएसपी विनीत जायसवाल ने निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नवागन्तुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर परिचय प्राप्त कर मौजूद अधिकारियों/कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। नवागन्तुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। तदोपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर आदि शाखाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शाखाओं में नियुक्त अधिकारीध्कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी की गयी तथा सभी अधिकारीध्कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने तथा कार्यालय रिकोर्ड को दुरस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान शाखाओं के अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया गया तथा साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । कार्यालय परिसर में साफ सफाई की स्थिति को बेहतर करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया।

डीसीआरबी प्रभारी से इनामिया अपराधियों की सूची उपलब्ध कराते हुए उनपर शीघ्र कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यालय में नियुक्त अधिकारीध्कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा सम्बन्धित को उनका निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त शाखा प्रभारी व शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प

फुगाना।(Muzaffarnagar News) जनपद पुलिस द्वारा लगातार बैंकों व चौराहों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम में चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

फुगाना में विभिन्न बैंकों के बाहर व अंदर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बैंक व बैंक परिसर के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बैंक परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यन्त्र, सायरन, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि का निरीक्षण किया जा रहा है तथा बैंक कर्मचारियों तथा गार्ड को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + seventeen =