Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: अभियोजन के मामलों में प्रभावी कार्यवाही हेतु, कानून व्यवस्था पर एडीजी ने ली बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ द्वारा अभियोजन के मामलों में प्रभावी कार्यवाही हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री राजीव सभरवाल द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार कक्ष में अभियोजन के मामलों में प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा अभियोजन अधिकारियों के साथ माननीय न्यायालय में लंबित अभियोगों गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एससीध्एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराधों आदि मामलों में अबतक अभियोजन पक्ष द्वारा की गई कार्यवाहियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अपराधियों को चिन्हित कर, अपराधों मे लिप्त अपराधियों को कठोर सजा दिलाने, अभियोगों का त्वरित निस्तारण व अभियोजन की कार्यवाही को और बेहतर करने के उपायों पर चर्चा की गयी

जिसमें न्यायालय में विचारण के दौरान आने वाली कठिनाईयों का उल्लेख अभियोजन अधिकारियों द्वारा किया गया जिनको संज्ञान में लेते हुए उसे अविलंब दूर करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। बैठक में यह भी निर्धारित किया गया कि महिलाओं व बच्चों के साथ हो रहे अपराधों में पंजीकृत अभियोगों में न्यायालय के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा साक्ष्यों को और बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जाए

जिससे कि अपराधियों को शत प्रतिशत सजा सुनिश्चित की जा सके व अभियोजन पक्ष तथा पुलिस आपस में समन्वय कर मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण करायें। एडीजी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट से संबंधित मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान एडीजी द्वारा बैठक में शामिल अभियोजन अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर दूसरे जिले में पदस्थापित सरकारी गवाहों की साक्ष्य हेतु समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सम्मन सैल से समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, अभियोजन अधिकारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − one =