Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagarजेल का बड़ा खुलासा: बंदियों की सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे टॉप अधिकारी, सख्त हुए निर्देश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला न्यायधीश, जिलाधिकारी व पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया। बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को किया चेक, बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की ली जानकारी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिला न्यायधीश डा0 अजय कुमार द्वितीय, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

इसके पश्चात अधिकारीगण द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। तत्पश्चात कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया।

इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया गया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। अधिकारीगण द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं

शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अंत में जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति कविता अग्रवाल, जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितेश सचदेवा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 4 =