Muzaffarnagar: भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों द्वारा लड्डू वितरण
Muzaffarnagar भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष, अशोक कंसल पूर्व विधायक, सुषमा पुंडीर महामंत्री, रमेश खुराना कोषाध्यक्ष, विपुल त्यागी, रेनू गर्ग, जगदीश पांचाल, जगदीश बेदी, विजय वर्माज़ मनोज पांचालज़ राहुल गोयल, रक्षित राजपूत एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर एकत्रित होकर अपनी खुशी का इजहार किया एवं लड्डू वितरित किए।
#Muzaffarnagar भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर #BJP के नेता विजय वर्मा (जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा) के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर लड्डू बाटकर खुशी मनाई । pic.twitter.com/jEnUCOqeCB
— News & Features Network (@mzn_news) August 25, 2022
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया की भूपेंद्र चौधरी बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और कार्यकर्ताओं के बीच में रहने वाले नेता हैं.भाजपा के प्रत्येक व्यक्ति से उनका जुड़ाव है जो कि उनके लिए लाभदायक साबित होगा एवं आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुत से जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

