Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव सिलाजुड्डी में अज्ञात चोरों ने मकान में आभूषण, नकदी किये साफ-सीओ नई मंडी ने भी जांच पड़ताल की

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव सिलाजुड्डी के ग्रामीणों में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दिन निकलते ही एक घर में अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे डाला, चोरी की घटना का उस वक्त पता चला जब परिवार की महिलाएं नींद से जागी, ग्रामीण इलाके में चोरी की वारदात से इलाके सहित पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया

जहां आनन-फानन में भारी फोर्स के साथ मोके पर पहुंचे सीओ नई मंडी ने भी जांच पड़ताल की तो वही जल्द इस चोरी के खुलासे का ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया है, ग्रामीणों की मानें तो अज्ञात बदमाशों ने घर में सेंधमारी करते हुए लाखों के सोने चांदी के आभूषणों सहित नगदी पर भी हाथ साफ कर दिया है। दरअसल पूरा मामला नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिलाजुड्डी का है जहां के ग्रामीणों में दिन निकलते ही उस वक्त सनसनी फैल गई जब उन्हें मालूम हुआ की गांव के विनोद शर्मा पुत्र सुखबीर सिंह के मकान में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया।

गांव में चोरी की घटना हो जाने से जहां मोके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई तो वहीं किसी ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान जितेंद्र मावी सहित नई मण्डी पुलिस और यूपी ११२ डायल को भी दे दी ग्रामीण इलाके में हुई चोरी की घटना से पुलिस विभाग में भी हड़कम्प मच गया आनन फानन में नई मंडी थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी सहित सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव भी भारी फोर्स के साथ मोके पर पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम प्रधान सहित पीड़ित परिवार से जानकारी हासिल की तो वहीं पुरे घर का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण भी किया।

ग्राम प्रधान जितेंद्र मावी एंव पीड़ित विनोद शर्मा ने बताया की घर पर सिर्फ महिलाएं ही थी जबकि उनके पुत्र बाहर गए हुए थे विनोद शर्मा गांव में ही स्थित अपने घेर में सो रहे थे जबकि घर पर उनकी पत्नी व् दोनों पुत्र वधु गहरी नींद में सोई हुई थी। सम्भवत अज्ञात बदमाशों द्वारा अल सुबह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है

उन्होंने बताया की बदमाशों द्वारा घर को अच्छी तरह खंगाला गया है जिसमे पूरे घर में सामान खुर्द बुर्द किया गया है कमरों में अलमारियों सहित बैड आदि में रक्खे लाखों के सोने -चांदी के आभूषणों सहित ३० हजार की नगदी पर भी बदमाश हाथ साफ कर गए है । सूचना पर यहां थाना नई मंडी पुलिस के साथ ही सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव भी भारी फोर्स के साथ पहुंचे है तथा पुलिस अधिकारीयों ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है ।

 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + eight =