मुजफ्फरनगर: अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त रामवीर सिंह पुत्र ज्योतिराम निवासी कस्बा बघरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को चरथावल रोड तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी नाजायज शराब तोफा मार्का बरामद की गयी।
इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 श्री चरण सिंह द्वारा अभियुक्त नसीम पुत्र बाबूराम निवासी मौहल्ला करीमनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को लोहिया बाजार मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी नाजायज शराब दिल से मार्का बरामद की गयी।
वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त धर्मपाल पुत्र पीतम निवासी ग्राम सोहजनी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को तिसंग पंचवटी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 24 पव्वे देशी नाजायज शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 मनमोहन सिंह द्वारा अभियुक्त रामबीर पुत्र रमेश निवासी ग्राम महलकी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को बसाइच तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 24 पव्वे देशी नाजायज शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 यूनुस खॉ द्वारा अभियुक्त सुरेश पुत्र रूसी निवासी ग्राम कासमपुर खोला थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को बी0आई0टी0 कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची नाजायज शराब बरामद की गयी।
इसके अलावा वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 संजय राघव द्वारा अभियुक्त जगदीश पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम व थाना खानपुर जनपद हरिद्वार हाल पता ग्राम अमलावाला थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को शिव मन्दिर ग्राम अमलावाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची नाजायज शराब बरामद की गयी।इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा थाना रतनपुरी का एक शतिर टॉप-10 अपराधी छोटा उर्फ आस मौहम्मद पुत्र फत्तू उर्फ फतेहदीन निवासी ग्राम फुलत थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को बडसू रजवाहे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी कच्ची नाजायज शराब बरामद की गयी। वही थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र तेवतिया द्वारा वारंटी अभियुक्त विशाल पुत्र भीमसिंह निवासी ग्राम सिसौली थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को सिसौली चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 15 पववे देशी नाजायज शराब बरामद की गयी।
इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा अभियुक्त किशन पुत्र बलवीर निवासी मौहल्ला सैनीनगर कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को बुढाना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी नाजायज शराब बरामद की गयी।
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सतीश शर्मा द्वारा अभियुक्त अंकित उर्फ रॉकी पुत्र संसार सिंह निवासी ग्राम तेहरकी थाना सरधना जनपद मेरठ को रूडकी चुॅगी चोकी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटर साइकिल स्पेजेन्डर प्लस फर्जी नम्बर प्लेट यू0पी0 15 डी0डी0 2657 गली बरामद की गयी।

