28 कर्मचारियों द्वारा टी0बी0/बलगम की स्क्रीनिंग/जॉच की
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में निरूद्ध सभी बंदियों की कार्यालय, जिला क्षय रोग विभाग से 14 टीमों में 28 कर्मचारियों द्वारा टी0बी0/बलगम की स्क्रीनिंग/जॉच की गयी।
उक्त टीमों द्वारा 121 बंदियों की जॉच हेतु बलगम सम्पैल लिया गया। टीम द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों की कोरोना के संक्रमण की रेन्डम जॉच भी की गयी।
जिसमें 76 बंदियों के आर0टी0पी0सी0आर0 एवं 71 बंदियों के ऐन्टीजन टेस्ट दोनों प्रकार से किये गये। 71 बंदियों की ऐन्टीजन टेस्ट परिणाम सभी निगेटिव प्राप्त हुये।
साथ ही कारागार चिकित्सालय पर तैनात श्री शैलेन्द्र कुमार राही, फार्मासिस्ट का आर0टी0पी0सी0आर0 एवं ऐन्टीजन टेस्ट किया गया।
श्री शैलेन्द्र कुमार राही, फार्मासिस्ट की ऐन्टीजन रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी। इस अवसर पर वरिष्ठ परामर्शदाता डा0 चन्द्रगुप्त, जेलर श्री कमलेश सिंह, उप जेलर श्री सुरेन्द्र मोहन सिंह, श्री कैलाश नारायण शुक्ला एवं सुश्री मेघा राजपूत आदि उपस्थित रहें।
