मुजफ्फरनगर: अवैध शराब एवं हथियार के साथ कई दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 राजेन्द्र वशिष्ठ द्वारा अभियुक्त शकील अहमद पुत्र शब्बीर अहमद नि0 लददावाला थाना को0नगर मु0नगर को न्याजूपुरा पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी नाजायज शराब के बरामद किए गए। वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 नितिन कुमारद्वारा अभियुक्त नसीम पुत्र मौ0 शमीम नि0 जैदी फार्म थाना नौचन्दी मेरठ को दौराने पुलिस कार्यवाही चीतल कट से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 चोरी की ई-रिक्शा एवं 05 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद किया गया
वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 राधेश्याम यादव द्वारा अभियुक्त नादिर पुत्र मौ0 अली नि0 शाहनगर कालोनी थाना खतौली मु0नगर को खतौली रोडवेज बस अडडे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज एवं 05 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद किया गया। थाना भौराकलां पर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त संदीप पुत्र ब्रहमपाल नि0 सिसौली थाना भौराकलां मु0नगर को भौराखुर्द सिसौली चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब बरामद किया गया।

