रालोद कार्यकर्ताओ ने तीन कृषि कानून विरोध में ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यकर्ताओ ने तीन कृषि कानूनो के विरोध मे राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजित राठी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि पिछले 6 महीने से लगातार किसान देश मे तीन कृषि कानून के विरोध मे अांदोलनरत हैं।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संयुक्त किसान मोर्चा ने आज 26 मइ को काला दिवस के तौर पर मनाने के आहवान का समर्थन किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर इकाइ निम्नलिखित मांग पत्र आपसे सामने प्रस्तुत करते हैं, शीघ्रता शीघ्र मांगो का निराकरण हो अन्यथा अांदोलन को तेज करने के अलावा कोई विकल्प नही बचेगा।
ज्ञापन मे मांग की गई कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान विरोधी तीनो कृषि कानूनो को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए।
संयुक्त किसान मोर्चा प्रतिनिधि मंडल से वार्ता सरकार तुरन्त प्रभाव से बहाल करें। प्रदेश मे चीनी मिलों पर किसानो का गन्ना बकाया भुगतान अविलंब दिलवाया जाए।