उत्तर प्रदेश

बोलेरो ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर बोलेरो में बैठे 14 बारातियों की गई जान 

प्रतापगढ़:कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौसा निवासी संत लाल यादव के बेटे सुनील यादव की बृहस्पतिवार को शादी थी बरात नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में गई थी विवाहित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोगों बोलोरो से गांव की ओर लौट रहे थे।

कुंडा के देशराज का धारा के पास तेज रफ्तार में एक खड़े ट्रक में जा घुसी जिसके बाद हड़कंप मच गया 

हादसा इतना भयानक था कि मौके पर पहुंचे लोगों की पास तक जाने की हिम्मत नहीं हुई स्थाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मकसद के बाद बोलेरो को काट कर शव निकाला

इसके बाद शवो को कुंडा सीएससी पहुंचाया उधर हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो वहां हाहाकार मच गया बरात में मातम छा गया शवो को अस्पताल में पहुंचाने पर मजमा लग गया।

हादसे में 14 लोगों की जान गई जिसमें दिनेश कुमार 40 वर्ष, पवन कुमार 10 वर्ष, दयाराम 38 वर्ष, रामनारायण 42 वर्ष, अंश 9 वर्ष, गौरव कुमार 11 वर्ष, नान भैया 55 वर्ष, सचिन 12 वर्ष, हिमांशु 11 वर्ष, मिथिलेश कुमार अभिमन्यु 28 वर्ष, पारसनाथ 41 वर्ष, और बबलू 22 वर्ष, हादसे में मौत हो गई मरने वालों में सभी कुंडा के शिकरापुर के रहने वाले हैं बोलेरो चालक पारसनाथ निवासी बडेरा मानिकपुर का है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 19 =