Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar : ब्रश फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर स्वाहा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) रुड़की रोड स्थित कृष्णा पैलेस के सामने एक ब्रश फैक्ट्री में आग लगने से एक अर्टिगा कार व हजारों का सामान जलकर राख हो गया। यह हादसा सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास हुआ।

बताया जाता है कि फैक्ट्री के जिम्मेदार मोहम्मद गुड्डू के पास सुबह 7ः00 बजे पास की फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा फोन कर जानकारी दी गई, तो गुड्डू आनन-फानन में फैक्ट्री पहुंचा।

इसी दौरान मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी पहुंच गई और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। आग बुझ जाने के बाद फैक्ट्री के कर्मचारी अंदर पहुंचे, तो वह चौक गए उन्होंने देखा कि अंदर खड़ी कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है और भी काफी नुकसान हो गया है।

सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। फैक्ट्री में जहां पर गाड़ी खड़ी थी उसके बराबर में एक बिजली का बोर्ड था जिसमें अचानक चिंगारी उठने के कारण आग लग गई और देखते ही देखते आग गाड़ी ने पकड़ ली।

जिसमें गाड़ी पूरी तह जलकर खाक हो गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास की दीवारें और छत भी काली हो चुकी है और सारा सामान जल गया है। इस आग में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रहा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =